बांदा, अप्रैल 12 -- अतर्रा । थाना क्षेत्र में जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिविल जज (जूडि) अतर्रा के आदेश पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्राम महोतरा मजरा दीनापुर निवासी रामकरण ने बताया कि उसने वर्ष 2014 में गाटा संख्या 947 (रकबा 0.125 हेक्टेयर) की भूमि का बैनामा कराया था। 18 फरवरी 2024 से वह काबिज है। आरोप है कि गांव निवासी रामआसरे पुत्र जफरा और उनके पुत्र लल्लू प्रसाद ने धोखाधड़ी करते हुए उसी जमीन का दोबारा दानपत्र करवा लिया।आरोपियों ने फर्जी तरीके से 14 मार्च 2024 को जमीन का दोबारा पंजीकरण करवा लिया और राजस्व अभिलेखों में अपना नाम दर्ज करा लिया। जब उसे इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस व प्रशासन को शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि 22 सितंबर 2025 को आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.