काशीपुर, मार्च 18 -- दिनेशपुर, संवाददाता। धोखाधड़ी कर करोड़ों के जमीन हड़पने के एक मामले में नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी का परिवार फंस गया है। पीड़ित की तहरीर पर थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है। नगर के वार्ड दो निवासी राजवीर सिंह पुत्र गंगा सिंह ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह नगर की सहकारी समिति में आंकिक के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने मित्र घनश्याम अग्रवाल के साथ मिलकर सड़क किनारे कई हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। आरोप है कि इस खाली पड़ी जमीन पर घनश्याम के साले ने दुकान खोल रखी है। जिसका वह पिछले कई वर्षों से किराया दे रहा था। उन्होंने कहा अब भूमि को हड़पने की नीयत से उसने किराया देना बंद कर दिया। उन्होंने घनश्याम अग्रवाल सहित कई लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दिनेशप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.