सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- भवानीगंज। भवानीगंज क्षेत्र के बढ़नीचाफा कस्बे के वार्ड नंबर छह रघुराज नगर सुहेलवा में एक जमीन को फर्जी तरीके से हड़पने की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। क्षेत्र के बायताल गांव निवासी अर्जुन, केशवराम, राकेश कुमार आदि ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि सुहेलवा स्थित एक जमीन को कुछ लोगों ने फर्जी तरीके से अपने नाम करा करा लिया और उसे बेंच भी दिया है। शिकायतकर्ताओं ने मामले में जरूरी कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.