लखनऊ, मई 10 -- मोहनलालगंज, संवाददाता। फर्जी दस्तावेज लगाकर मृतक का वारिस बनकर जमीन हड़पने का प्रयास करने वाले आरोपी के सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी पहले ही जेल जा चकुा है।ख्यालीगंज, कैसरबाग में रहने वाले समीर मिर्जा ने 11 दिसम्बर 2025 को मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया कि उनके चाचा खुसरू मिर्जा की मोहनलालगंज के अमेठी में जमीन है। चाचा की मृत्यु हो चुकी है। न्यायालय में फर्जी कागजों के जरिए मोहम्मद फरीद मिर्जा उनके चाचा का वारिस बनकर जमीन हड़पने का प्रयास किया। पीड़ित ने प्रमुख सचिव गृह से शिकायत की। इस पर मोहनलालगंज पुलिस ने फरीद मिर्जा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने फरीद मिर्जा को जेल भेज चुकी है। जांच में सामने आया कि मौलवीगंज रहने वाले 67 वर्षीय मोहम्मद अशफाक उर्फ बाबू मियां ...