जमीन हड़पने का आरोप, तत्कालीन हल्का लेखपाल व कानूनगो समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट
अमरोहा, सितम्बर 12 -- जमीन के कागजों में कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तत्कालीन हल्का लेखपाल व कानूनगो समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की पीएनटी कॉलोनी निवासी देववाला देवी पत्नी स्व.होमपाल सिंह ने न्यायालय की शरण लेते हुए भूमि संबंधी धोखाधड़ी की शिकायत की थी। उनका आरोप है कि गांव पहाड़पुर इनायत स्थित एक गाटा संख्या की 0.4430 हेक्टेयर भूमि को लेकर फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए। कथित दस्तावेजी हेराफेरी के जरिए उनके पति स्व.होमपाल सिंह के हिस्से की जमीन भी अनिल कुमार नाम के व्यक्ति ने अपने नाम करा ली। मामले में न्यायालय के आद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.