जमीन सौदे में सेना के दो जवानों से 21.37 लाख की ठगी
गुमला, जुलाई 21 -- गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर सेना के दो जवानों से 21.37 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। मंगलवार को सीआरपीएफ जवान मुकेश उरांव और आईटीबीपी जवान तेलंगा उरांव की पत्नियों ने उपायुक्त दिलेश्वर महतो और एसपी हारिस बिन जमां को आवेदन देकर न्याय की मांग की। उन्होंने बताया कि दोनों जवान नौकरी के कारण बाहर रहते हैं, इसलिए बार-बार छुट्टी लेकर कानूनी कार्रवाई करना संभव नहीं हो पाता। आवेदन के अनुसार पुग्गू मौजा की जमीन के सौदे में यह ठगी हुई थी। मामले में वर्ष 2025 में गुमला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। थाना में हुए समझौते के बाद आरोपियों ने 5.86 लाख रुपये लौटाए, लेकिन शेष राशि अब तक नहीं दी गई। पीड़ित परिवार ने बकाया राशि दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.