हरिद्वार, जून 23 -- हरिद्वार, संवाददाता। जमीन के सौदे में लाखों रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री न कराने और बाद में विवादित भूमि पर कब्जा करने के प्रयास का मामला सामने आया है। कोर्ट के आदेश के बाद ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्यामपुर के नौआबाद निवासी अमित कुमार ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वर्ष 2019 में रायवाला निवासी रितिक राज ने कांगड़ी स्थित अपने भूखंड के एक हिस्से को बेचने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 7 जनवरी 2019 को पंजीकृत विक्रय अनुबंध हुआ, जिसमें पीड़ित ने पांच लाख रुपये बतौर बयाना दिए थे। यह भी पढ़ें- जमीन सौदे में लाखों की धोखाधड़ी में पांच पर मुकदमा अनुबंध के अनुसार 15 जून 2019 तक रजिस्ट्री होनी थी, लेकिन आरोप है कि आरोपी ने अलग-अलग कारण...