बदायूं, जुलाई 9 -- बदायूं, संवाददाता। जमीन के सौदे में धोखाधड़ी, लाखों रुपये हड़पने, हमला करने, जान से मारने की कोशिश, रास्ता रोककर धमकाने और रकम वापस न करने के आरोप में एसएसपी से शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव संग्रामपुर गांव के रहने वाले आसिफ नवी पुत्र सरदार नवी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर नन्हे उर्फ नन्हू पुत्र जहीरुद्दीन, हिसारुद्दीन पुत्र अब्दुल गफूर उर्फ सुल्लर, अयाज नवी पुत्र आशिक नवी, मुशाहिद पुत्र रहीस अहमद व नवी पुत्र मोहम्मद अहमद उर्फ लल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उन्होंने अपने चचेरे भाई हसीन अहमद पुत्र निसार अहमद के साथ छह बीघा जमीन का 63 लाख रुपये में सौदा किया था। यह भी पढ़ें- Hapur News: जमीन बेचने के नाम पर 1.48 करोड़ की हुई ठगी सात लाख...