जमीन से टूटकर मकान पर झुका बिजली का पोल
बागपत, मई 15 -- खेकड़ा। कस्बे की मंडी गांधी गंज में एक पोल टूट कर पास के मकान पर झुका हुआ है। जिससे बडी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। मौहल्ला वासियों ने समाधान की गुहार लगाई है। कस्बे की मंडी गांधी गंज में तो एक बडा बिजली पोल टूटकर पास के मकान पर टिका हुआ है। मौहल्लवासियों ने लम्बे समय से बिजली विभाग को सूचना दे रहे है। लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है। पोल अब खतरनाक हालत में पहुंच चुका है। कभी भी गिर दुर्घटना का सबब बन सकता है। जैन मिलन के अध्यक्ष समाजसेवी मनोज जैन ने बिजली अधिकारियों से पोल को तत्काल सही कराने की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.