खगडि़या, दिसम्बर 31 -- खगड़िया, नगर संवाददाता जमीन से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए राजस्व विभाग द्वारा अब नई पहल की जा रही है। अधिक से अधिक समस्याओं के समाधान करने के साथ साथ मामलों की निष्पादन को लेकर अब अंचलों में ही शिविर लगाए जाएंगे। अंचलों में लगने वाले राजस्व समाधान शिविर में आवेदकों के आवेदनों के आधार पर अधिकारी सुनवाई करेंगे। समस्याओं के ऑन स्पॉट निष्पादन के भी प्रयास रहेंगे। अंचल में लगने वाले राजस्व समाधान शिविर में जिले के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। जिससे आवेदकों की बातों को अधिकारियों द्वारा सुनी जा सके और उसके समस्याओं के समाधान में कहां से परेशानी आ रही है। इसका शिविर में ही पता चल सके और समस्या का समाधान हो सके। बताया जा रहा है कि नागरिकों को पारदर्शीा, संवेदनशील, समावेशी, अग्र सक्रिय राजस्व प्रशासन उपलब्ध कराना सरकार व विभा...