जमीन से कटे धान को ले जाने के आरोप में दो के खिलाफ प्राथमिकी
पाकुड़, जून 3 -- महेशपुर, एक संवाददाता। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी पाकुड़ के न्यायालय में महेशपुर थाना क्षेत्र के रद्दीपुर ओपी अंतर्गत रामेश्वर किस्कू द्वारा न्यायालय में दायर परिवाद संख्या 09/2026 में न्यायालय के आदेश पर महेशपुर थाने में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त चार्लेस किस्कू, सुबाष्टेन मुर्मू बालकटोला निवासी (रद्दीपुर ओपी क्षेत्र) के खिलाफ एकमत होकर हरवे-हथियार से लैस होकर परिवादी के तीन दागों की जमीन से कटे धान को उठा कर ले जाने के आरोप में महेशपुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत थाना कांड संख्या 85/2026 दिनांक 02/06/2026 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.