जमीन से अवैध कब्जा हटवाने के लिए धरने पर बैठे
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 23 -- प्रतापगढ़़,संवाददाता। जन जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मन्नी सिंह राठौर के नेतृत्व में पीड़ितों ने डीएम अभिषेक पांडेय को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में धरना शुरू कर दिया है। पीड़ित पक्ष के अनुसार, उसके नाम पर दर्ज भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर इंटर कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। दो भूमाफिया की ओर से अवैध रूप से कब्जा किया गया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है बावजूद इसके निर्माण का प्रयास चल रहा है। बिहारगंज के भोजपुर गांव के मृत प्रधानपति दिनेश की संदिग्ध मौत के मामले में सीआईडी से जांच कराने की मांग की गई है। संगठन ने पांच सूत्री मांगों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.