गाजीपुर, मई 10 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के खड़बाडीह गांव निवासी महिला चिन्ता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वह शुक्रवार की शाम उपला लेने के लिए गांव के पास स्थित हनुमान मंदिर के पास गई थी। इस दौरान जमीन सम्बंधी विवाद के कारण विपक्षीगण अभिमन्यु व उसकी बहन अर्चना, अंजना ने अचानक आकर गाली-गलौज करते हुए उसे मारने- पिटने लगे, जिससे मेरा दांत टूट गया व शरीर पर अन्य चोटें भी आई है। पुलिस पिङीता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...