जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र पर केस दर्ज
संतकबीरनगर, जून 2 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के कोल्हुआ लकड़ा जमीन संबंधी विवाद में पीड़ित की पिटाई मामले में बाप-बेटे पर केस दर्ज हुआ। पीड़ित संजय कुमार राय पुत्र रामनिधि राय का आरोप है कि उसके परिवार में पिछले महीने मां एवं बड़े भाई का स्वर्गवास हो गया था। जिससे पूरा परिवार सदमे में था। इधर खेत नहीं जा पाए ।आरोप है कि 10जनवरी 2026 को अपने खेत गाटा संख्या- 917 पर गया तो देखा कि पुराना मेड (खन्नक) और छप्पर के लिए रखा सरपत और खर लगे पेड़ चिलविल एवं नीम और खजूर को काट करके और सफाई करके गोबर रखकर उपला पाथ रहे हैं और ट्रैक्टर का रोटावेटर रख दिए है। सीमांकन होकर बना हुआ उसका पावा भी तोड़ दिए है। उसके पूछने पर गांव के हुबलाल यादव और उनके लड़के कृष्णचन्द यादव ने कहा कि मेड़ भी तोड़ देंगे, पेड़ और सरपत खर, पावा भी नष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.