भागलपुर, दिसम्बर 7 -- पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में शनिवार को जमीन संबंधी विवाद में चारों थाना क्षेत्र के तकरीबन 28 मामले पहुंचे। जिनमें पीरपैंती थाना क्षेत्र से सर्वाधिक 20 मामले, बाखरपुर थाना क्षेत्र से चार मामले, ईशीपुर थाना क्षेत्र से दो और एकचारी थानाक्षेत्र से दो मामले पहुंचे। राजस्व अधिकारी मनोहर कुमार और पीरपैंती थाना के अवर निरीक्षक अमोद ठाकुर ने बताया कि कुल 12 मामलों का निष्पादन कर लिया गया। आरओ ने बताया कि शेष सभी मामलों का निबटारा अगले सप्ताह राजस्व कर्मचारी,अंचल अमीन और सेक्टर पुलिस पदाधिकारी के प्रतिवेदन पश्चात अग्रतर कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.