जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर पहुंचा, मामला दर्ज
अमरोहा, जून 7 -- मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के ग्राम नवाबपुरा निवासी एक व्यक्ति पारिवारिक भूमि विवाद से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित घर भेजते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार ग्राम नवाबपुरा निवासी अजयपाल सिंह (42) का अपने पिता चरण सिंह के साथ खेत की जमीन में हिस्सेदारी को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि इसी विवाद से क्षुब्ध होकर अजयपाल सिंह रविवार को रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और अजयपाल सिंह को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर उसके परिजनों के साथ थाने बुलाया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमरपाल सिंह ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.