दुमका, अप्रैल 5 -- दुमका, प्रतिनिधि।जमीन विवाद में होटल मालिक सहित दो लोगों की राइफल के बट व लोहे के रॉड से जमकर पिटाई कर दी गई है। मारपीट में दोनों लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए है। दोनों का इलाज दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है। यह घटना शनिवार को दिग्घी ओपी थाना अन्तर्गत श्रीअमड़ा गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार होटल मालिक अखिलेश जायसवाल अपने एक सहयोगी नजमुल शेख के साथ जमीन संबंधित शिकायत लेकर दिग्घी ओपी थाना गए थे। शिकायत कर दोनों वापस बाइक से लौट रहे थे कि आधे रास्ते में ही कार में सवार चार लोगों ने जान मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से दोनों को गंभीर हालत में पीजेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.