जहानाबाद, मई 16 -- रतनी, निज संवाददाता शकूराबाद थाना क्षेत्र के खजूरबाना गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में गुड़िया कुमारी व उसका पति मंटू कुमार शामिल है। दोनों घायलों का इलाज रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद में कराए जाने के बाद गंभीर रूप से घायल गुड़िया कुमारी को विशेष इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर चाचा के द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में हुई मारपीट में दंपती घायल -रतनी से रणविजय कुमार की रिपोर्ट

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...