खगडि़या, अप्रैल 25 -- बेलदौर । एक संवाददाता दिघौन पंचायत के वार्ड नंबर दो निवासी मोहम्मद आरिफ हुसैन के 65 वर्षीया पत्नी जफर आलम ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही हिस्सेदार सह चार रिश्तेदारों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट करने की शिकायत की है। घटना शुक्रवार के सबेरे नौ बजे के करीब की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक घटना के समय वह अपने हिस्से की जमीन में मजदूर एवं मिस्त्री के सहयोग से चापाकल गड़वा रही थी। इससे नाराज हो मोहम्मद अबुजर, मोहम्मद अवादा सहित चार नामजदों ने घटना को अंजाम दिया। इधर आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यह भी पढ़ें- मारपीट और छिनतई का मामला दर्ज यह भी पढ़ें- भूमि विवाद को लेकर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.