गिरडीह, मार्च 12 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में जमीन हिस्सेदारी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले मे थाना में काउंटर केस दर्ज कर लिया गाया है। इस मामले मे दोनों पक्षों से आठ लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को गिरिडीह जेल भेज दिया है। इसमें वादी टुनटुन साव द्वारा दर्ज कराये गए थाना कांड संख्या 41/2026 के नामजद अभियुक्तों में मंटू साव, गुलटन साव, मितन साव, विकास कुमार साव, उपेंद्र साव और दूसरे पक्ष के मंटू साव द्वारा दर्ज कराये गए थाना कांड संख्या के आरोपियों में से थम्मी साव, ढ़ालचंद साव एंव टुनटुन साव शामिल है। मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा थाना में एक दूसरे पक्ष के विरूद्ध आवेदन दिया गया था। गांव में मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच नजाकत को देखते हुए पुलिस ने आव...