बलरामपुर, फरवरी 24 -- बलरामपुर, संवाददाता। जमीन विवाद को लेकर मारपीट के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय मेघाली सिंह के आदेश पर गौरा चौराहा थाने में पांच लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। दर्ज एफआईआर में ग्राम पकड़ी पटोहा निवासी संतोष कुमार, अशोक कुमार, पेशकार तथा दो अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पीड़ित कैलाश ने न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वितीय में वाद दायर कर बताया कि 27 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब दो बजे गांव के विपक्षियों ने उसके खेत की मेढ़ काट दी। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। कैलाश का आरोप है कि जब वह अपने चचेरे भाई पुजारी के साथ बाइक से थाने रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, तभी गांव के पास दोबारा रास्ता रोककर करीब तीन बजे मारपीट की गई। पीड़ित ने बताया कि उसने पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन केवल मेडिकल कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.