जमीन विवाद में हिंसक झड़प: घायल नूर मोहम्मद की मौत
साहिबगंज, जून 2 -- बरहेट l भोगनाडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए l इसमें एक पक्ष फूलभंगा गांव निवासी नूर मोहम्मद गंभीर रूप से घायल था l वहीं बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया था l परिजनों के अनुसार नूर मोहम्मद को इलाज के लिए धुलियान ले गया था, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के पश्चात कोलकाता रेफर कर दिया lदेर रात को कोलकाता ले जाने के दौरान रास्ते में ही दम तोड़ दिया lफिलहाल शव को वापस अपने निवास स्थल फूलभंगा लाया जा रहा है lइधर मामले को लेकर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि उक्त मामले को लेकर दोनों पक्षों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है l शव पहुंचने के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेजा जाएगा l वहीँ आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस छानबीन कर रहीं हैं l यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.