जमीन विवाद में हमला, घर का गेट तोड़कर सामान ले जाने का आरोप
गिरडीह, जून 3 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ थाना क्षेत्र के बाघमारा निवासी सोनालाल साव ने सात नामजद एवं करीब 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर तोड़फोड़, लूटपाट और जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। आवेदन में सोनालाल साव ने बताया है कि 1 जून 2026 की रात करीब 11 बजे लाखपत साव, रामेश्वर साव, नागेश्वर साव, अर्जुन साव, बिनोद साव, रामेश्वर साव के पुत्र तथा अन्य कथित भू-माफियाओं और अपराधियों के साथ लगभग 100 लोगों की भीड़ हथियारों से लैस होकर हरला स्थित उनके मकान पर पहुंची। आरोप है कि सभी ने जबरन गेट तोड़कर घर में प्रवेश किया और घर में रखे टुल्लू पंप, होंडा मशीन, रसोई के बर्तन समेत करीब 85 हजार रुपये मूल्य के सामान तथा गेट का दरवाजा उखाड़कर अपने साथ ले गए। यह भी पढ़ें- बैकुंठपुर में दबंगों पर मारपीट और घर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.