पूर्णिया, जून 18 -- केनगर, एक संवाददाता। चम्पानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत स्थित डम्हैली आदिवासी गांव में गुरुवार दोपहर जमीन विवाद को लेकर साली की पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका की पहचान डम्हैली गांव निवासी श्यामलाल सोरेन की 40 वर्षीय पत्नी चुरकी देवी के तौर पर हुई है। वहीं गिरफ्तार आरोपी स्व. लक्खी सोरेन के 45 वर्षीय पुत्र बिटका सोरेन है जो मृतका का जीजा बताया जा रहा है। घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल व्याप्त हो गया। जानकारी के अनुसार चुरकी देवी सात बहनों में छठे स्थान पर थीं। परिवार में कोई भाई नहीं होने के कारण पैतृक संपत्ति का बंटवारा सभी बहनों के बीच कर दिया गया था। बताया जाता है कि करीब पांच वर्ष पूर्व चुरकी देवी ने अपने हिस्से की 17 कट्ठा जमीन बिट...