मधेपुरा, अप्रैल 23 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के औराय वार्ड आठ निवासी स्वर्गीय बिंदेश्वरी सिंह की पत्नी जरमन देवी ने थाना में आवेदन देकर जमीन विवाद मामले में सात लोगों पर केस दर्ज कराया। आवेदन में उन्होंने बताया है कि बीते 15 अप्रैल की शाम के करीब चार बजे वे और उनका पुत्र मेला देखने गए थे। रात करीब साढे़ दस बजे गांव के ही कुछ लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से चदरापोस घर को तोड़ दिया। घर में रखा सारा सामान और जरूरी कागजात ले गया। 16 अप्रैल की सुबह जब गांव पहुंचे तो ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिली। थाना अध्यक्ष चंद्रजीत प्रभाकर ने बताया कि जमीन विवाद मामले में सात लोगों को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...