गौरीगंज, जनवरी 1 -- अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे मोहम्मद नेवाज में जमीन विवाद को लेकर हुए साजिशन हमले में घायल हुई शिवपता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतका की बहू सुनीता के मुताबिक बुधवार की शाम करीब छह बजे उनके विपक्षी जयवर्द्धन और हर्षवर्द्धन कोरी के कहने पर बल्लन उनके घर आया और जमीन के संबंध में बातचीत के बहाने उनकी सास शिवपता को ग्राम प्रधान पति मोहम्मद तौकीर के फार्म पर बुलाने की बात कही। मना करने के बावजूद शिवपता जाने को तैयार हो गईं, जिस पर सुनीता भी उनके साथ चल दी। केशवराम की दुकान से करीब 200 मीटर आगे पहुंचते ही पहले से मौजूद जयवर्द्धन, हर्षवर्द्धन, जहीद उल्ला और बल्लन ने शिवपता पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से शिवपता मौके पर गिर पड़ीं। ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.