गोपालगंज, जनवरी 29 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बघवार कोहार टोला गांव में गुरुवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर पाटीदारों ने ससुर और बहू पर फरसा से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची सास पर भी कुदाल से वार कर दिया गया। जिससे वह भी घायल हो गई।घटना के बाद तीनों घायलों को पहले सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तीनों का इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बच्चन महतो की जमीन पर उनके पाटीदार जबरन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पर बच्चन महतो और उनकी बहू गुलाबी देवी पर फरसा से हमला कर दिया गया। दोनों को घायल देखकर बीच-बचाव के लिए पहुंची गुलाबी द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.