मोरबी, मार्च 1 -- गुजरात के मोरबी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना ने पूरे औद्योगिक शहर को दहला दिया है। जमीन के महज 5 लाख रुपये के विवाद ने ऐसा खूनी मोड़ लिया कि एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव को जला कर दफना दिया गया। इस मामले में ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।जमीन विवाद बना काल इस घटना में मृतक की पहचान ताजमहमदभाई भट्टी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, 19 फरवरी को वह लापता हो गया था। परिजनों ने पहले उन्हें तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 26 फरवरी को बेटे की शिकायत पर मोरबी सिटी बी डिवीजन पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि ताजमहम्दभाई को भाडियाद के पास एक सुनसान फार्महाउस पर बुलाया गया था। यहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.