नई दिल्ली, मार्च 29 -- बिहार के भागलपर में मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बाईपास से सटे बेलसिरा मोड़ के पास स्थित 16 कट्ठा जमीन को लेकर रविवार को स्थानीय विधायक मिथुन यादव और प्रखंड प्रमुख दुर्गा दयाल खेमे के लोग आमने-सामने हो गए। बताया जा रहा है कि सुबह एक पक्ष जमीन की नापी करा रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब 10 राउंड फायरिंग की गयी। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गयी। घटना की सूचना मधुसूदनपुर थाने की पुलिस को मिली। थानाध्यक्ष संजय कुमार मंडल सदल बल मौके पर पहुंचे और लोगों द्वारा पकड़े गये सुबोध उर्फ झिंगल यादव को एक देसी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस और दो खोखा के साथ हिरासत में ले लिया। हालांकि झिंगल की पत्नी का आरोप है कि विधायक के भाई और उनके लोगों ने जबरन उनके कमर में कट्टा और कारतूस रख दिया। स्थानीय विधायक मिथुन यादव ने बताया कि किशनपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.