जमीन विवाद में वार्ड सदस्य की जमकर कर दी पिटाई
हाजीपुर, अप्रैल 21 -- गोरौल,संवाद सूत्र। प्रखंड के कटरमाला पंचायत के वार्ड संख्या-06 के वार्ड सदस्य को जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने बेरहमी से जमकर पिटाई कर दिया। वार्ड सदस्य शम्भू सहनी को जख्मी हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया,जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। घटना के सम्बंध में बताया गया है कि वार्ड सदस्य भगवानपुर थाना क्षेत्र के बखरा गांव में जमीन खरीद रखा था। उसी जमीन पर पहले से विवाद चल रहा था। जिससे विवाद चल रहा था,वह चुपचाप जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसकी भनक लगते ही जख्मी वार्ड सदस्य वहां पहुंचा तो निर्माण कर रहे लोगों द्वारा उसे घेर लिया गया और सभी ने मिलकर उसकी जमकर पिटाई करते हुए बेहोशी की हालत में पास के ही खेत में फेंक दिया। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.