गिरडीह, मई 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां थाना क्षेत्र के बेन्ड्रो गांव में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में घायल महिला की पहचान सबिता देवी (47 वर्ष), पति महेंद्र प्रसाद यादव के रूप में हुई है। घायल महिला ने आरोप लगाया है कि भैसूर मनोज यादव, उनके पुत्र बिपिन यादव, पत्नी शीला देवी तथा बहू नीतू देवी ने घर में घुसकर लाठी-डंडा एवं लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा आरोप है कि इसी मामले को लेकर आरोपितों द्वारा लगातार जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी। घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद...