मुरादाबाद, मई 9 -- थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने गांव के ही कुछ आरोपियों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम बेरखेड़ा चक निवासी कामिल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह गांव बिलाकुदान में आटा चक्की पर आटा पीस रहा था। आरोप है कि इसी दौरान उसके गांव के तीन आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर उसका रास्ता रोक लिया और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस संबंध में कामिल ने थाना भगतपुर पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर भगतपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। यह भी पढ़ें- मारपीट करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट करने में तीन पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.