लखनऊ, अप्रैल 29 -- सरोजनीनगर,संवाददाता। बिजनौर इलाके में मंगलवार को एक युवक ने गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बिजनौर थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के परवर-पश्चिम गांव के वीरू सिंह का आरोप है कि मंगलवार को वह अपनी पुष्तैनी जमीन पर मकान बनवाने के लिए नीव की खुदाई कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान मौके पर पहुंचे गांव के ही बलबीर यादव, अभिषेक यादव, विजय यादव उर्फ सोनू, राजेश यादव और सुशील यादव ने अपनी जमीन बताकर गाली-गलौज करने लगे। यह भी पढ़ें- पारिवारिक विवाद में युवक को पीटा पीड़ित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.