मऊ, मई 11 -- दोहरीघाट। थाना क्षेत्र के मादी सिपाह में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने गांव के ही एक व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में दोहरीघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मादी सिपाह (मल्लाह टोला) निवासी दुर्गविजय पुत्र फुलबदन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरे छोटे भाई से जमीनी विवाद चल रहा है। तहरीर के अनुसार बीते 8 मई की रात करीब आठ बजे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में हथौड़ी से हमला इस हमले में दुर्गविजय चोटिल हो गया। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। दुर्गविजय ने पुलिस से मामले की गहन जांच कर उचित कानून...