देवघर, मार्च 21 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र के झिलुवाचांदडीह गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट और छिनतई की घटना सामने आई है। मामले को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुनील कुमार यादव ने आरोप लगाया है कि उनकी जमाबंदी जमीन पर गांव के सिकंदर यादव, तेजो यादव और निताय यादव द्वारा जबरन जेसीबी से समतलीकरण कराया जा रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपितों ने उनके गले से चांदी की चेन छीन ली और पांच हजार रुपये नकद भी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.