छपरा, दिसम्बर 26 -- छपरा/ गड़खा, हसं/एसं। जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में जमीन संबंधी विवाद को लेकर गुरुवार को हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना में पुलिस ने शुक्रवार को दोनों पक्षों से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने दी। उन्होंने बताया कि घटना गुरुवार संध्या की है। घायल व्यक्ति को छपरा सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है। घटनास्थल का निरीक्षण एडिशनल एसपी राम पुकार सिंह द्वारा किया गया। थाना पुलिस द्वारा मामले से जुड़े सभी बिंदुओं की गहन जांच की जा रही है। अब तक दोनों पक्षों के तीन-तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। वर्तमान में क्षेत्र की विधि-व्यवस्था सामान्य और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.