सीवान, अप्रैल 4 -- सिसवन। चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के बीच बचाव से मामले को शांत कराया गया। घायल युवको को इलाज के लिए सिसवन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक स्थानीय निवासी रितु मांझी का पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है। घायल ने मारपीट की सूचना चैनपुर थाने को दी है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...