मधेपुरा, मार्च 26 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। प्रखंड के भतनी थाना क्षेत्र के बिशनपुर सुंदर पंचायत स्थित मानखहा वार्ड सात में बुधवार जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट की घटना में दो लोग घायल हो गए। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। घायल मो नसीम ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके जमीन में दूसरे पक्ष के हरिनंदन ऋषिदेव, शत्रुघन ऋषिदेव व अन्य खेत में लगे बांस काट रहा था। जब मना करने गए तो उक्त सभी गाली गलौज करते हुए दबिया से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। इस दौरान उनलोगों ने मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट किया। उन्होंने कहा कि हरिनंदन ऋषिदेव ने हरिजन एक्ट का केस दर्ज कर देने तथा जान से मार देने की धमकी दी। मारपीट की घटना में मो नसीम और बीबी खैरून खातून घायल हो गए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मारपीट की जानकारी मिली है। इलाज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.