जमीन विवाद में मारपीट मामले में 12 पर केस
धनबाद, मई 17 -- जोड़ापोखर। जोड़ापोखर आठ नंबर में बुधवार को जमीन विवाद में रिश्तेदारों के बीच मारपीट में पांच लोग घायल हुए थे। उक्त मामले में सुषमा देवी की शिकायत पर पुलिस ने ओम प्रकाश, उसकी पत्नी समेत 12 लोगों पर शुक्रवार को केस दर्ज किया है। सुषमा ने बताया कि 14 मई को ओम प्रकाश, जय प्रकाश, वेद प्रकाश, सुलोचना देवी जमीन घेरने आए। नाली के लिए जगह मांगने पर वीणा देवी, निर्भय प्रसाद, रिशु प्रसाद, खुशबू देवी, समेत 10 लोगों ने लाठी-डंडे से हमला किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.