रांची, मार्च 9 -- रांची, संवाददाता। जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में पुलिस ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह मामला जगरनाथपुर थाना कांड संख्या 459/2024 से संबंधित है, जिसमें योगेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, कौशल कुमार, रंजन कुमार, नितिश कुमार, शेखर कुमार और हरे कृष्णा सिंह को आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, सूचक महेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि 23 नवंबर 2024 की सुबह करीब 11 बजे पड़ोसी हरे कृष्णा सिंह अपने छह रिश्तेदारों के साथ लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और जमीन पर कब्जा करने को लेकर हमला कर दिया। इस दौरान सूचक के भतीजे रंजीत कुमार के सिर पर चोट लगी। सूचक महेंद्र सिंह भी घायल हो गए। पुलिस जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर पुराने विवाद और सिविल मुकदमे की बात भी सामने आई। घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.