अररिया, मार्च 9 -- भरगामा, एक संवाददाता भरगामा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, भरगामा थाना क्षेत्र के धनेशरी बेलतरी वार्ड संख्या 14 निवासी सुनीला देवी (45 वर्ष) पति स्व. जयप्रकाश यादव ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके पति के निधन के बाद घर में कोई पुरुष सदस्य नहीं है। इसी का फायदा उठाकर कुछ लोग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। आवेदन में उन्होंने बताया कि जब वे लोग अपनी जमीन पर घेरा लगा रहे थे, तभी नामजद आरोपित वहां पहुंचकर विवाद करने लगे और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस मामले में रीता देवी, मौसम कुमारी, मनिष कुमार, अलोका देवी, पूनम देवी, विक्टर यादव व रोशन यादव समेत अन्य लोगों को नामजद क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.