जमीन विवाद में मारपीट-तोड़फोड़, मुकदमा
बदायूं, जून 17 -- बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई निवासी रामू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के सुभाष से उनका जमीन को लेकर न्यायालय में विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 21 मई की दोपहर करीब तीन बजे सुभाष और उसका भांजा माधव डंडा लेकर उनके घर पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए घर के दरवाजों पर धक्का मारकर उन्हें तोड़ दिया। विरोध करने पर दोनों ने रामू के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, जिस पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में मारपीट, तोड़फोड़ और धमकी का केस यह भी पढ़ें- पड़िया खेत में जाने के विवाद में तीन लोगों पर मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.