दुमका, दिसम्बर 25 -- मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया थाना पुलिस ने मंगलवार की शाम एएसआई सनत बास्की के नेतृत्व में दलाही से लंबे समय से फरार चल रहे चार आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। विदित हो फरवरी महीना में दलही गांव के आशा देवी ने जमीन विवाद में उसके एवं उसके पति के साथ मारपीट करने को लेकर गांव के ही बजरंगी महतो, संगम महतो, हलधर महतो एवं दिनेश रजवार पर मारपीट करने को लेकर धारा 109/115(2)/126(2)/189(2)/303(2)/308(3)/351(2)/352 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया था। मसलिया थाना पुलिस ने उपरोक्त चार आरोपी को मंगलवार शाम घर से पकड़ कर बुधवार को जेल भेज दिया। छापामारी टीम में एएसआई सनत बास्को इंद्रजीत मुर्मू, सनोज मुर्मू सहित कई जवान शामिल थे। फोटो संख्या-17-गिरफ्तार लोगों को जेल भेजती पुलिस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.