धनबाद, मार्च 2 -- धनबाद। पुराने जमीन विवाद में युवक ने कई लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए धनबाद थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को दिए बयान में हाउसिंग कॉलोनी निवासी विजय कुमार सिंह ने बताया कि 23 फरवरी की शाम सवा सात बजे वह और उनके भाई अविनाश कुमार सिंह के साथ गोविंद चाय दुकान पर चाय पी रहे थे। बारामुड़ी और विशुनपुर में रहनेवाले अश्विनी कुमार, संतोष कुमार, सोनू कुमार, सुबोध गोप और सुबोध गोप के भाई व पाठक व अन्य ने मिल कर उनके साथ मारपीट की थी। इन लोगों से दो महीने पहले उनका मेमको मोड़ शक्ति नगर की एक जमीन के लिए विवाद हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.