औरंगाबाद, अप्रैल 3 -- भेजा गया जेल मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के हाजीपुर में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट मामले में नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में निप्पू यादव को अभियुक्त बनाया गया था, जो घटना के बाद से फरार चल रहा था। थाना की एसआई रुपा कुमारी सिन्हा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया। आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...