विकासनगर, मार्च 20 -- कोतवाली सहसपुर क्षेत्र के सभावाला शेखावाला गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि सभावाला गांव निवासी जगतराम पुत्र स्व. बग्गाराम ने तहरीर दी है। बताया कि उनकी भूमि खसरा नंबर 2509 व 2510 को लेकर मामला सिविल न्यायालय विकासनगर में विचाराधीन हैं। भूमि पर यथास्थिति बनाए रखने के आदेश कोर्ट ने जारी किए हैं। आरोप है कि इसके बावजूद गांव के ही कुछ मदन, रूपराम, मित्तर, हेमराज, पवन, सतीश, अनिल, दिनेश, नरेश और रोतड़ बार-बार जमीन को बेचने की कोशिश कर रहे हैं और दलालों को दिखा रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.