हाजीपुर, अप्रैल 21 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के नैनहा गांव में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने एक दिव्यांग युवक को पिस्टल के बट से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दिव्यांग को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। घायल दिव्यांग स्थानीय थाना क्षेत्र के नैनहा गांव निवासी विपिन प्रसाद यादव के पुत्र अभिमन्यु प्रसाद यादव बताया गया है। इस संबंध में घायल दिव्यांग अभिमन्यु प्रसाद यादव ने सदर अस्पताल में बताया कि जमीन विवाद को लेकर गांव के ही दबंग के द्वारा जमकर मारपीट किया गया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में वार्ड सदस्य की जमकर कर दी पिटाई दबंग ने दोबारा एक ब्लैक स्कॉर्पियो से सदर अस्पताल में पहुंच कर मेरे माता-पिता के...