भागलपुर, मार्च 6 -- नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत रामनगर बिंद टोली में मंगलवार की शाम खेत में हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर पर गहरी चोट बताई जा रही है। समय रहते डायल 112 पर सूचना देने से पुलिस टीम त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचायी। नवगछिया थाना क्षेत्र के सोकचा निवासी विकास यादव, पिता बासुदेव यादव, का खेत रामनगर बिंद टोली में स्थित है। खेत में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इसी दौरान विकास यादव के सिर पर गंभीर चोट लग गई और वह घायल होकर गिर पड़े। वहीं मामले को लेकर नवगछिया थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.