छपरा, जून 18 -- दरियापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुहता ने जमीन विवाद में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति के घर पर चढ़ कर मारपीट की। इसके बाद भुसौल में आग लगा दी। जानकारी के अनुसार जमीन संबंधी विवाद में कुछ लोग वीरेंद्र राय के घर पर चढ़ गए और मारपीट शुरू कर दी जिसमें बीरेंद्र राय, उसका पुत्र मिथुन कुमार एवं उसकी मां पनपतिया कुंवर घायल हो गई। सभी घायलों को परसा सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। हमलावरों ने पीड़ित के भुसौल में भी आग लगा दी जिसमें दस पैकेट गेहूं जल कर नष्ट हो गया। इस संबंध में पीड़ित वीरेंद्र राय के फर्द बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमें पांच लोग आरोपित किए गए हैं। यह भी पढ़ें- केस उठाने का दबाव देकर जानलेवा हमला किया पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...