खगडि़या, मई 6 -- बेलदौर । एक संवाददाता माली गांव निवासी पवन कुमार की 40 वर्षीया पत्नी सुधा देवी ने बुधवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी रामचंद्र यादव सहित उसके पत्नी, पुत्र एवं पुत्री को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घटना मंगलवार के संध्या की बताई जा रही है। आवेदिका के मुताबिक नामजद रामचंद्र यादव से केवल आठ इंच जमीन को लेकर विवाद हुआ। जिससे नाराज हो नामजद एवं उसके परिजनों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में उसका इलाज पीएचसी में कर छुट्टी दे दी गई। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...